फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक वर्ष बाद भी नहीं बना स्कूल भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा
विज्ञापन

बिझड़ी स्कूल में डिस्मेंटल भवन को लगाना भूला विभाग

स्कूल में लाखों रुपये से होना था नए भवन का निर्माण

स्कूल में छठी से जमा दो तक 450 विद्यार्थी हैं दाखिल

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। एक वर्ष बाद भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्कूल में कला और काॅमर्स ब्लॉक के भवन को लोक निर्माण विभाग ने डिस्मेंटल किया था ताकि स्कूल में नए भवन का निर्माण किया जा सके। हालात ऐसे हैं कि बरसात के बाद अब ठंड के मौसम में विद्यार्थी पुराने जर्जर भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बिझड़ी स्कूल तहसील हेडक्वार्टर में स्थित है। स्कूल को मॉडल स्कूल का दर्जा प्राप्त है। इसके बावजूद कला व वाणिज्य संकाय के साथ-साथ स्कूल में जमा दो से छठी कक्षाओं को छोटे तंग कमरों में ही चलाया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अभिभावकों राजेश, रामलाल, बलदेव, रोशन, कांता, सलोचना, पूजा ने कहा कि मॉडल स्कूल बिझड़ी में विकास खंड बिझड़ी की चार दर्जन पंचायतों से बच्चे पढ़ने आते हैं। स्कूल में छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक 450 विद्यार्थी दाखिल हैं। स्कूल प्रबंधन समितियों की बैठकों में कई बार भवन का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग कर चुके हैं लेकिन विभाग की ओर से कार्य को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। भवन निर्माण कार्य की राशि लोक निर्माण विभाग को काफी समय पूर्व जारी हो चुकी है लेकिन विभाग की ओर से कार्य में लगातार देरी की जा रही है। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से स्कूल भवन की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल भवन निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को काफी पहले अपडेट करवाया जा चुका है। फिलहाल कार्य शुरू नहीं हो पाया है। विभाग को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें