फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पाकर भाव विभोर हुए मेधावी

Fri, 05 Feb 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेठ में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने की।
विज्ञापन


राणा ने कहा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलेठ स्कूल का जो पुराना भवन गिराया गया है उसके स्थान पर शीघ्र ही दो कमरों का निर्माण करवाया जाएगा। राजेंद्र राणा ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सुजानपुर ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि राजेंद्र राणा ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर विद्यार्थी भाव विभोर हो गए। राणा ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 3000 रुपये दिए। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. अशोक, प्रधान दाड़ला पंचायत जगन कटोच, बीडीसी सदस्य वेद प्रकाश डोगरा, उपप्रधान सुरेंद्र, आरसी कौंडल, नीकू राम तथा चबूतरा, पटलांदर बनाल पंचायतों के प्रधानों के अतिरिक्त अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें