रैल स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
- फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें हिमाचल परिवहन निगम के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने मुख्यातिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। छात्राओं ने सरस्वती वंदना से वार्षिक समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि को प्रधानाचार्य, स्टाफ और एसएमसी प्रधान ने टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खेलकूद और अन्य गतिविधियों में स्कूल का नाम जिला स्तर पर ऊंचा किया है। मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास बहुत आवश्यक है। यह तभी हो सकता है जब बच्चे नशे से दूर रहें। उन्होंने समारोह में स्कूल के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया। बच्चों ने तेरी मिट्टी में मिल जावां..., नीरू चली घूमदी..., पंजाबी गिद्दा, देश भक्ति गीत, लघु नाटक जैसी विभिन्न प्रकार की प्रस्तुति देकर आए हुए लोगों का मन मोह लिया। इस समारोह में रिटायर्ड इंस्पेक्टर बह्मदास शर्मा, रिटायर्ड डायरेक्टर ओपी शर्मा, समाजसेवी सुरिंद्र बबली, पूर्व बीडीसी कृष्ण गिल, समाजसेवी पंडित हरि ओम शर्मा, रिटायर कैप्टन कुलदीप राणा, नादौन थाना प्रभारी प्रवीण राणा, अटल युवा मंडल के प्रधान जितेंद्र कुमार, अध्यापक वर्ग और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।