फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय में प्रवेश के लिए 4683 छात्रों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में जेएनवी की प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे बच्चे व साथ में अभिभावक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए हजारों बच्चों ने शनिवार को प्रवेश परीक्षा दी। परीक्षा परिणाम में मेरिट हासिल करने वालों को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिलेगा। सत्र 2020-21 के लिए शनिवार को सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा सुबह 11 से 1:30 बजे तक आयोजित की गई। अभिभावक और बच्चे नौ बजे से ही परीक्षा केंद्रों में जुटना शुरू हो गए। दस बजे बच्चों का प्रवेश शुरू हो गया। 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई। इस दौरान कक्षा छठी में प्रवेश के लिए जिलाभर से 4683 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न खंडों में परीक्षा के लिए नौ केंद्र स्थापित किए गए थे। शिक्षा खंड हमीरपुर और गलोड़, भोरंज और भरेड़ी, बिझड़ी और बणी, नादौन, सुजानपुर और टौणीदेवी के तहत इस परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों विद्यार्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई। हमीरपुर उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक जसवंत सिंह ने बताया कि सफलतापूर्वक परीक्षा का आयोजन किया गया है। विद्यार्थियों को कोई असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया था। परीक्षा केंद्रों में भी परीक्षा देने से संबंधित सभी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। लिखित परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए सीसीटीवी लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें