फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषाओं के साथ हमारी लोक बोलियों की जननी भी है संस्कृत : शर्मा

Tue, 12 Aug 2025 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर महाविद्यालय में संस्कृत सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के साथ विद्यार्थ
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में संस्कृत सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुमन शर्मा ने की, जबकि केंद्रीय विश्वविद्यालय से सहायक आचार्य विवेक शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की भाषाओं पर संस्कृत भाषा के प्रभाव पर जानकारी साझा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं के साथ हमारी लोक बोलियों की जननी भी ही। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना की और संस्कृत भाषा में समूह गान प्रस्तुत किया। संस्कृत विभाग की छात्रा नंदिता एवं स्नेहा ने संस्कृत भाषा के महत्व पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रो शशि शर्मा, डॉ. सुमन शर्मा, डॉ: प्रमोज, डॉ. दिव्या सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें