फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: संस्कार, अंशिका और जयसनवी थल सेना कैंप के लिए चयनित

Sun, 14 Jun 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
डूंगरी में आयोजित  एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में  बॉस्केटवाल खेलते कैडैट्स। स्र
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के कैडेटों ने जेएनवी डूंगरी में आयोजित एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद थल सेना कैंप के लिए सैनिक स्कूल के तीन कैडेट संस्कार त्रिपाठी, अंशिका शर्मा और जयसनवी का चयन हुआ।
विज्ञापन

प्रदेश के 12 विद्यालयों एवं दो महाविद्यालयों के 600 से अधिक कैडेटों के बीच हुए विभिन्न प्रतियोगी आयोजनों में सैनिक स्कूल के कैडेटों ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल प्रतियोगिताओं में खो-खो में राहुल और तनवीर ने स्वर्ण पदक, जबकि भाव्या, पराग, राघव और क्षितिज ने रजत पदक हासिल किए।
बॉस्केटबाल में दिव्यांश ने स्वर्ण, तनिश, आरविन, अथर्व, अर्नव, हर्षित और विहान की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। वॉलीबाल में सुमित, कुशाग्र, तनमय, श्रेयांश, अक्षित और वैश्वी ने स्वर्ण, पारुल और अरमान को रजत पदक मिला।
विज्ञापन

वहीं, निबंध लेखन प्रतियोगिता में दिव्यांश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंकुर और अभिनव ने प्रथम और अक्षित और निश्चल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में अभिनव ने पांचवां और मिहिर ने छठा स्थान प्राप्त किया। ड्रिल प्रतियोगिता में जूनियर डिविजन के नेरित ने प्रथम और जैसल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर एवं जूनियर विंग वर्ग में श्रेजल ने प्रथम और श्रेयांश ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
फायरिंग प्रतियोगिता में जयसनवी ने जूनियर विंग वर्ग में प्रथम, अंशिका ने द्वितीय, जूनियर डिवीजन में संस्कार ने द्वितीय और भव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल बेस्ट कैडेट श्रेणी में नेरित ने जूनियर डिवीजन में प्रथम, जयसनवी ने जूनियर विंग में प्रथम और श्रेयश गुप्ता ने सीनियर डिवीजन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इस प्रकार, थल सेना कैंप के लिए सैनिक स्कूल के तीन कैडेट संस्कार त्रिपाठी, अंशिका शर्मा और जयसनवी का चयन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें