फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चंदन तस्कर बेखौफ... रात के अंधेरे में पेड़ों पर चला रहे कुल्हाड़ी

Fri, 12 Sep 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
वार्ड नंबर 10 में काटा गया चंदन का पेड़। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के तहत गौड़ा में चंदन तस्करों ने रात के अंधेरे में करीब 22 वर्ष पुराने चंदन के पेड़ पर कुल्हाड़ी चला दी। चंदन चोरी की घटना का पता सुबह उस समय चला, जब मकान मालिक को लोगों ने चंदन के पेड़ कटने की सूचना दी।
विज्ञापन

गौर हो कि चंदन तस्कर इससे पहले भी हमीरपुर में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बीते सप्ताह भी भरनांग में चंदन तस्करों ने हमीरपुर में चंदन के दो पेड़ काटे थे। वहीं गौड़ा में हुई चंदन चोरी मामले में पेड़ों के मालिक प्रदीप ठाकुर ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी है।
प्रदीप ठाकुर ने बताया कि घटना बुधवार रात एक बजे के आसपास घटित हुई है। चंदन के पेड़ को चंदन तस्करों ने बड़ी होशियारी के साथ काटा है, जिसकी घर के लोगों को भी कोई भनक नहीं लगी। वीरवार को सुबह प्रदीप ठाकुर ने जब चंदन का पेड़ कटा हुआ पाया तो वह अचंभित रह गए। उन्होंने इसकी शिकायत 112 नंबर पर की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 वर्ष पहले चंदन का पौधा वानिकी काॅलेज नेरी से लाए थे। शातिर चंदन के 9 फुट के हिस्से को काटकर ले गए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि शातिर इसकी कुछ दिन पहले शायद रेकी कर गए होंगे, उसके बाद ही इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे शातिरों को जल्द से जल्द हिरासत में लिया जाए।
वहीं, हमीरपुर वन विभाग के डीएफओ अंकित सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि हमीरपुर में निजी भूमि से चंदन के पेड़ काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी हमीरपुर शहर के एनआईटी और एक अन्य जगह पर चंदन के पेड़ काटे गए थे, जिसके चलते अभी तक कोई भी शातिर वन विभाग की पकड़ में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि रात के समय में भी पेट्रोलिंग करें, ताकि ऐसे गिरोह को पकड़ा जा सके। इससे पहले एनआईटी हीरानगर में भी चंदन के पेड़ कट चुके हैं।

वार्ड नंबर 10 में काटा गया चंदन का पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें