फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन और हमीरपुर के मेडिकल स्टोरों से उठाए दवाइयों के सैंपल

Tue, 23 Jul 2024 07:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
दवाइयां के सैंपल भरते औषधि निरीक्षक। -संवाद
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। आयुर्वेदिक दवाओं की गुणवत्ता को लेकर आयुष विभाग सतर्क हो गया है। विभागीय औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोरों में जाकर दवाओं की गुणवत्ता और अवैध रूप से मेडिकल स्टोर चलाने वालों का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग के औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) मेडिकल स्टोरों और क्लिनिकों में दबिश दे रहे हैं।
विज्ञापन




आयुष विभाग हमीरपुर के औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) ने बीते कुछ दिनों में नादौन, हमीरपुर, भोटा और टाउन भराड़ी में दवाइयां की दुकानों में दविश देकर सैंपल भी उठाए गए हैं। इसमें से कुल 15 दवाइयां के सैंपलों को ड्रग टेस्टिंग लैब जोगिंद्रनगर में जांच के लिए भेजा गया है, जिनकी आगामी एक सप्ताह में रिपोर्ट आएगी।



आयुष विभाग के औषधि निरीक्षक एवं कार्यकारी उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील लखरवाल ने कहा कि नकली और अवैध रूप से दवाइयां बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों द्वारा भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले बटराण यानी नादौन, हमीरपुर, भोटा और टाउन भराड़ी आदि स्थानों के मेडिकल स्टोरों और क्लीनिकों में दवाइयां के सैंपल भरे गए हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि दवाइयां के सैंपलों को जांच के लिए ड्रग टेस्टिंग लैब जोगिंद्रनगर में भेजा गया है। अगले सप्ताह तक रिपोर्ट आएगी, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. लखरवाल ने कहा कि जिला हमीरपुर में कई स्थानों पर अवैध मेडिकल स्टोर चलाए जा रहे हैं। विभाग के पास इसकी पुख्ता सूचना है। अवैध रूप से दवाइयां की दुकानों चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें