फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में बगारटी टीम विजेता

Tue, 23 Jul 2024 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। -संवाद
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। बलिदानी रोहिन ठाकुर की याद में गलोड़ खास के मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई गई। युवक मंडल गलोड़ खास की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में गलोड़ खास पंचायत के प्रधान संजीव शर्मा मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन


युवक मंडल गलोड़ खास के प्रधान रणवीर सिंह, उपप्रधान नितिन शर्मा ने कहा कि गलोड़ के बलिदानी रोहिन ठाकुर की याद में वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई गई। इसका फाइनल मुकाबला बगारटी और कालका के बीच खेला गया। इसमें बगारटी ने कालका को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
प्रतियोगिता की विजेता टीम को 6100 रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 3100 रुपये के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शहीद रोहिन ठाकुर के पिता रसील सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें