फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक साल में जिले में 24 खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे थे 120 विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल
विज्ञापन

कंडाघाट टेस्ट लैब में हुई है 120 सैंपलों की जांच, लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़
नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों को विभाग ने डाला 20 हजार रुपये जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में वर्ष 2023 में 24 खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल हुए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन के साथ औचक निरीक्षण करके कुल 120 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे थे। इन सैंपलों की रिपोर्ट में 24 सैंपल फेल, तीन सैंपल संदेहास्पद और दो असुरक्षित निकले हैं। सैंपलों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कंडाघाट लैब सोलन में जांच के लिए भेजा था। उपभोक्ताओं को उचित गुणवत्ता की मिठाइयां और खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए विभाग की ओर से जिलाभर में सैंपलिंग की गई थी ताकि उपभोक्ताओं को खराब और गलत खाद्य पदार्थ और मिठाइयां न बेची जाएं।
अब फेल 24 सैंपलों के दुकानदारों को नियमों की अवहेलना करने और खराब खाद्य पदार्थ सामग्री बेचने पर विभाग की ओर से 20 हजार रुपये का जुर्माना डाला जाएगा। वहीं, जुर्माने का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर कोर्ट में केस भी किया जाएगा ताकि आगामी समय में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर दुकानदार जागरूक हो सकें और उपभोक्ताओं को सही गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ बांटे जा सकें। अक्सर त्योहारी सीजन में दुकानदार खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर उनमें रंग सहित अन्य कई प्रकार की मिलावट कर देते हैं। इनके खाने से गंभीर बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो, विभाग की ओर से लगातार सैंपल भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला में वर्ष 2023 में कुल 120 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए थे। इनमें से 24 खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल निकले हैं। ऐसे में अब विभाग की ओर से नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों को 20 हजार रुपये जुर्माना डाला गया है। उन्होंने कहा कि मिलावट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
अनिल शर्मा, सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें