फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसगुल्ले, गुलाब जामुन, बेसन और बर्फी के भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को सुजानपुर बाजार में दुकानों पर दबिश देकर आधा दर्जन मिठाइयों के सैंपल भरे हैं। विभागीय टीम ने त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त मिठाइयां व खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने की दृष्टि से यह औचक निरीक्षण किया। एफएसओ मधुबाला की अगुवाई में निरीक्षण के दौरान सुजानपुर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने दुकानदारों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सफाई रखने के भी निर्देश दिए। वहीं मंगलवार को टीम ने टौणी देवी क्षेत्र की दुकानों का भी निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

बुधवार को एफएसओ मधुबाला की अगुवाई में टीम ने सुजानपुर कस्बा की दुकानों में दबिश देकर गुलाब जामुन, रसगुल्ले, बर्फी, बेसन बर्फी और पिन्नी के सैंपल भरे हैं। वहीं बेकरी में भी निरीक्षण किया गया। विभाग इन सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजेगा। बता दें कि बीते वर्ष भी त्योहारी सीजन में करीब आधा दर्जन मिठाइयों के सैंपल फेल हुए थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधुबाला ने कहा कि उपभोक्ताओं की सेहत के ध्यानार्थ विभाग नियमित निरीक्षण व सैंपलिंग कर रहा है। सुजानपुर से पांच मिठाइयों के सैंपल भरे हैं। दुकानदारों को स्वच्छता रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें