हमीरपुर। जिला में मंगलवार को सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में 6 लोग और आरटी पीसीआर में एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि मंगलवार को जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 57 सैंपल लिए गए। जिनमें से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में लंबलू क्षेत्र के गांव गुढवीं की 45 वर्षीय महिला, चौकी जंवाला क्षेत्र के गांव क्रस्ट की 12 वर्षीय लड़की और 27 वर्षीय व्यक्ति, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी का 51 वर्षीय व्यक्ति और सरकाघाट के चोलथरा क्षेत्र के गांव चमयोलका की 47 वर्षीय महिला तथा 20 वर्षीय युवक शामिल है। वहीं जिला में मंगलवार को आरटी पीसीआर टेस्ट में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि भोरंज उपमंडल के गांव बडैहर की 70 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।