फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंडर-17 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में सहदेव प्रथम

Thu, 08 May 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
खेल मैदान अणु में आयोजित केंद्रीय विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में गुरुग्राम संभाग की तीन दिवसीय संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त दीदार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मंच है, जहां हमारे छात्र प्रतिभा, अनुशासन, परिश्रम और खेल भावना का प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न विद्यालयों से 154 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में सहदेव प्रथम, अमन द्वितीय और मयंक तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनिकेत कुमार प्रथम, देविंदर सिंह द्वितीय और शौर्य शर्मा तृतीय, अंडर-17 वर्ग में शरीफ प्रथम, उज्ज्वल द्वितीय और ऋषभ तृतीय और अंडर-17 वर्ग वर्ग की ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में नीरज प्रथम, अंशुल द्वितीय और कुशल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें