फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़ैहर में खुलेगा ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 4000 के करीब आबादी होगी लाभान्वित

Mon, 20 Jan 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बडैहर में हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर के साथ चलेगा ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। स्रोत : संवाद - फोटो : आयोजक
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत होगी चिकित्सक और अन्य स्टाफ की नियुक्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के बडैहर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नया ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसे खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इससे करीब 4000 से अधिक आबादी को ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को खोलने के लिए मौजूद उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन का निरीक्षण किया है। कमरों की संख्या व सुविधा की रिपोर्ट बनाकर विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दी है। ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को खोलने के लिए कम से कम तीन से चार कमरों की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में बड़ैहर में आयुष्मान भारत के अंतर्गत हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केंद्र चला हुआ है। इसमें ओपीडी, महिला व सीएचओ व मरहम पट्टी के लिए तीन कमरे हैं, जबकि तीन अन्य पुराने कमरे हैं। ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट व एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की नियुक्त होगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने की सूचना मिलने पर स्थानीय पंचायतवासियों में खुशी की लहर है। इससे पहले जाहू, भरेड़ी, कडोहता, बलोखर, महल भ्याड़, बगवाड़ा व चंबोह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बड़ैहर में पहला ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा।
विज्ञापन

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि बड़ैहर एक ही गांव के नाम से बहुत बड़ी पंचायत है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए यहां पर ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जा रहा है।

कैप्शन



बड़ैहर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के साथ चलेगा ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें