फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जन सुधार संस्था कोहला ने मनाया वार्षिक समारोह

Mon, 20 Jan 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जन सुधार संस्था के वार्षिक समारोह में छात्राओं को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: संस्था - फोटो : आयोजक
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। जन सुधार संस्था कोहला का वार्षिक समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रसिद्ध समाजसेवक अमन सेठी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने संस्था की ओर से करवाए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सबको समाज में पीड़ित एवं दीन दुखियों की सहायता करनी चाहिए। इससे पूर्व संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार ने संस्था की उपलब्धियों तथा संस्था द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष रवि मेहता, सुभाष मेहता, तिलक राज, विनोद खावला, कोशल्या देवी, सुदेश कुुमारी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें