फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स स्कूल में एडमिशन प्रोस्पेक्टस को लेकर बवाल

Fri, 08 Apr 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
दाखिले को इंतजार । - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स हमीरपुर में एडमिशन प्रोस्पेक्टस को लेकर बवाल हो गया है। दस जमा एक और जमा दो में प्रवेश के लिए यहां छात्राओं से प्रोस्पेक्टस के लिए 25 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। स्कूल प्रबंधन के इस निर्णय से यहां प्रवेश लेने आने वाली छात्राओं में रोष है।
विज्ञापन


छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन के इस फैसले का विरोध करते हुए इस प्रथा को शीघ्र बंद करने की मांग की है। प्रदेश भर के स्कूलों में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में एडिमशन हो रही हैं। इसके लिए 10 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क डेडलाइन निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क के साथ 15 अप्रैल तक प्रवेश मिलेगा।

रावमापा हमीरपुर ब्वायज में भी प्रोस्पेक्टस की व्यवस्था थी। प्रिंसिपल राजेंद्र वर्मा ने स्कूल में आते ही इसे बंद कर दिया। अब यहां बच्चों को निशुल्क एडमिशन फार्म उपलब्ध करवाया जा रहा है। हालांकि एडमिशन शुल्क लिया जा रहा है लेकिन गर्ल्स स्कूल में प्रोस्पेक्टस की बाध्यता से अभिभावकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
विज्ञापन


अभिभावक अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, प्रदीप वर्मा, सुनील कुमार और सुरेश धीमान ने कहा कि प्रदेश सरकार जहां स्कूलों में निशुल्क शिक्षा, पुस्तकें, निशुल्क वर्दी और फ्री बस सुविधा प्रदान कर रही है। ऐसे में गर्ल्स स्कूल में गरीब बच्चों से प्रोस्पेक्टस के रूप में 25 रुपये वसूलना सरकार की शिक्षा नीति पर ही सवाल उठा रही है। अभिभावकों ने इस व्यवस्था को शीघ्र बंद करने की मांग की है।

स्कूलों में यह है प्रवेश शुल्क
कक्षा        आर्ट्स        कॉमर्स        मेडिकल        नॉन मेडिकल
+1, +2     557        527            617            587

स्कूल प्रबंधन समिति के निर्देश पर प्रोस्पेक्टस छापे गए हैं। प्रोस्पेक्टस में स्कूल के इतिहास, टीचिंग स्टाफ, शुल्क जैसी अहम जानकारियां होती हैं।  अगर कोई प्रोस्पेक्टस नहीं खरीदना चाहता है तो जबरदस्ती नहीं की जा सकती। प्रोस्पेक्टस के बिना भी एडमिशन होगी।
विज्ञापन

- नीना ठाकुर, प्रिंसिपल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्या हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें