उपमंडल भोरंज के सभी सकारी स्कूल अब ऑनलाइन होंगे। स्कूलों का सारा रिकार्ड अब आनलाइन देखा जा सकेगा। रावमापा डिडवीं टिक्कर में स्कूलों के मुख्याध्यापकों, अध्यापकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला में डाइट हमीरपुर से आईसीटी इंचार्ज राजेश कुमार, एमआईएस इंचार्ज सुनीता एवं मोहिंद्र सिंह प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। बीआरसीसी भोरंज बखतावर सिंह और राजेश कुमार प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्था का संचालन कर रहे हैं।
शुक्रवार को जिला परियोजना अधिकारी जगदीश कौशल एवं खंड परियोजना अधिकारी कुलदीप डोगरा ने कार्यशाला का निरीक्षण किया।
बीआरसीसी भोरंज बखतावर सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों का रिकार्ड ऑनलाइन किया जाएगा। स्कूलों की हर जानकारी आनलाइन मिलेगी।