फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहडर पंचायत में विधायक निधि से खर्च किए 30 लाख रुपये : लखनपाल

Tue, 12 Nov 2024 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
लोहडर पंचायत में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के साथ विधायक इंद्रदत्त लखनपाल। स
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत लखनपाल ने विभिन्न गांवों का किया दौरा

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने सोमवार को विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत लोहडर पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अंबोहा, रोपड़ी, सुफाण, उलेड, कन्नड़, चोआ, जंद्रोह, धमाणी, और खनसरा गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान उन्होंने समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और संबंधित अधिकारियों को लंबित समस्याओं का शीघ्रता से निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब तक लोहडर पंचायत के विकास कार्यों के लिए उनकी विधायक निधि से 30 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। इस राशि का उपयोग सड़क निर्माण, जल आपूर्ति, सामुदायिक भवन, और शैक्षणिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में पंचायत के हर गांव के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राजेश मांगा, बीडीसी सदस्य शर्मिला, पंचायत प्रधान इंदुबाला और पंचायत उपप्रधान रमेश चंद विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें