फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 12 पेयजल योजनाओं पर खर्च होंगे 118 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जल जीवन मिशन के तहत हमीरपुर जिले की 12 और पेयजल योजनाओं पर लगभग 118 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की जिला स्तरीय समिति ने बुधवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इन 12 पेयजल योजनाओं के शेल्फों को अनुमोदित कर दिया। अब इन्हें मंजूरी के लिए राज्यस्तरीय समिति को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त देवश्वेता बनिक की अध्यक्षता में बुधवार को हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में जल जीवन मिशन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि 31 मार्च 2021 तक मिशन के तहत जिले के कुल 1.12 लाख घरों में से 93,348 में नल लगाए जा चुके हैं, जबकि इस वित्त वर्ष में 6439 घरों में नल लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। मिशन के अंतर्गत जिले की 51 पेयजल योजनाओं के लिए 232 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। इनमें से 30 योजनाओं के कार्य इसी वर्ष पूरे कर लिए जाएंगे। देवश्वेता बनिक ने कहा कि 12 अन्य योजनाओं के शेल्फों को भी मंजूरी मिलने के बाद हमीरपुर जिले में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।
हमीरपुर के लिए बनेगी व्यापक जल संरक्षण योजना
जल संरक्षण कार्यों को वैज्ञानिक, सुनियोजित एवं प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए प्रदेश के हर जिले में सभी संबंधित विभागों के आपसी समन्वय के साथ एक व्यापक जल संरक्षण योजना तैयार की जाएगी। इसमें जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन, पर्वत धारा’ और जल संरक्षण से संबंधित अन्य सभी गतिविधियों का समावेश किया जाएगा।
विज्ञापन

हमीरपुर में भी इसके लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त ने कहा कि जल शक्ति विभाग के अलावा कुछ अन्य विभाग भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जल संरक्षण कार्यों से जुड़े हुए हैं। जलशक्ति विभाग नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा। सभी संबंधित विभाग अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं कार्यों का विस्तृत ब्योरा 28 जून तक इस जलशक्ति केंद्र को ई-मेल के माध्यम से प्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें