फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख से सुधरेगी एचआरटीसी की वर्कशॉप

Thu, 30 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें। - फोटो : file photo
विज्ञापन
एचआरटीसी की हमीरपुर वर्कशॉप की हालत में सुधार पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। इस राशि से वर्कशॉप परिसर को समतल करने के बाद पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे मैकेनिकों को बसों की रिपेेयर करने में आसानी होगी। वहीं, चालकों को भी बसें खड़ी करने में परेशानी नहीं होगी। एचआरटीसी वर्कशॉप परिसर में की गई सोलिंग उखड़ चुकी थी। वर्कशाप परिसर में जगह-जगह गड्ढे बन गए थे।

बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी आदि भर जाता था। इससे मक्खी-मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ जाता था। वर्कशॉप कर्मचारियों ने इस समस्या को निगम प्रबंधन के समक्ष रखा था।
विज्ञापन


इसके बाद निगम प्रबंधन ने वर्कशॉप परिसर को पक्का करने का कार्य शुरू करवा दिया है। निगम का दावा है कि जुलाई माह के भीतर वर्कशॉप का मरम्मत कार्य पूरा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उधर, आरएम प्रदीप कुमार शर्मा का कहना है कि वर्कशॉप परिसर को पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एक माह के भीतर कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें