फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरचार्जिंग पर 29 दुकानदारों के काटे चालान

Thu, 30 Jun 2016 11:59 PM IST
युद्धवीर सिंह/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
चालान। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिला में माप तोल विभाग ने मुनाफाखोर दुकानदारों पर शिकंजा कस जून माह में 29 दुकानदारों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला है। विभागीय कार्रवाई से मुनाफाखोर दुकानदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


इस माह विभाग ने हमीरपुर, भोरंज, नादौन और सुजानपुर की करीब 160 दुकानों में जांच पड़ताल की है। इसमें कई दुकानों में अंकित मूल्य से अधिक कीमत वसूली जा रही थी। वहीं दूध, दहीं, कोल्ड ड्रिंक्स पर ओवरचार्जिंग और कपड़ों पर अतिरिक्त मूल्य के स्टीकर चिपकाकर ग्राहकों को चूना लगाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार हार्डवेयर और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने मुनाफाखोर दुकानदारों से सवा तीन लाख रुपये की रकम वसूली है। इस माह विभाग ने हमीरपुर के बडू़, दोसड़का, भोरंज, भरेड़ी और सुजानपुर में दुकानदारों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला है। कई जगह दुकानदारों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस माह जिला की 29 दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है। विभाग ने करीब 160 दुकानों में जांच की है। नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
- बलवीर आर्य, निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें