बिझड़ी। पिछले बरसात के मौसम में बिझड़ी-लखोह-गरड़ी और सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क पर बनी निकासी नालियां अभी तक सफाई का इंतजार कर रही हैं। नालियों के जाम होने से बारिश का पानी सड़क पर बहकर सीधे खेतों में पहुंच रहा है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान बनाई गई नालियों का उद्देश्य वर्षा जल की उचित निकासी था, लेकिन समय पर सफाई न होने के कारण अधिकांश नालियां पूरी तरह बंद हो चुकी हैं। इससे खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई है।
ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत करवाया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों को आशंका है कि यदि जल्द निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
वहीं, लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि बंद पड़ी नालियों की तत्काल सफाई करवाकर जल निकासी व्यवस्था बहाल की जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग बिझड़ी के सहायक अभियंता प्रदीप शर्मा ने बताया कि सड़कों के किनारे नालियों को जल्द ठीक कर दिया जाएगा और इस पर कार्य चल रहा है।
-
सड़क के किनारे निकासी नालियां बंद होने से पानी सड़क पर बहता है। कई बार वाहन चलाते समय दिक्कतें पेश आती हैं। विभाग को चाहिए कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले सफाई करवाई जाए।
-पंकज शर्मा, निवासी पंगा
एक साल बाद भी नालियों की सफाई न होने से लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठता है। यह कार्य बरसात के मौसम से पहले पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक इसकी शुरुआत नहीं की गई है।
-पवन शर्मा, निवासी बिझड़ी
सड़क के किनारे लोगों के खेत भी हैं। बारिश का पानी खेताें में चला जाता है। अधिक मात्रा में पानी एकत्रित होने से फसल के बर्बाद होने का खतरा बना रहता है। निकासी नालियों की सफाई बहुत जरूरी है।
-सतपाल शर्मा, निवासी बिझड़ी
बरसात में नालियां बंद हो जाती हैं। स्कूल में बच्चों को आने-जाने के लिए समस्या को सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान सड़क पर पैदल चलना और वाहन चलाना आसान नहीं होता। कई बार वाहनों के पहियों से पानी उछलकर लोगों पर गिरता है।
-विकास शर्मा, व्यापारी बिझड़ी
बिझड़ी-लखोह सड़क पर निकासी नालियों के ऊपर उगी घास। संवाद
बिझड़ी-लखोह सड़क पर निकासी नालियों के ऊपर उगी घास। संवाद
बिझड़ी-लखोह सड़क पर निकासी नालियों के ऊपर उगी घास। संवाद
बिझड़ी-लखोह सड़क पर निकासी नालियों के ऊपर उगी घास। संवाद
बिझड़ी-लखोह सड़क पर निकासी नालियों के ऊपर उगी घास। संवाद