भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी-जाहू सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। खासकर बैलग के पास सड़क की हालत खराब होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हैरानी की बात है कि सड़क पर करीब पांच माह पहले ही टारिंग करवाई गई थी, लेकिन अब कई स्थानों पर ऊपरी परत उखड़ने के साथ गड्ढे बन गए हैं। सड़क की खस्ताहालत से दोपहिया वाहन चालकों को अधिक जोखिम उठाना पड़ रहा है।
अचानक गड्ढे सामने आने पर वाहन चालकों को गति कम करनी पड़ती है और कई बार सामने से वाहन आने पर गड्ढों से बचने के लिए सड़क के दूसरे हिस्से में जाना पड़ता है। व्यस्त समय में यह स्थिति हादसे का कारण बन सकती है।
स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क का मौके पर निरीक्षण करवाकर क्षतिग्रस्त हिस्सों की जल्द मरम्मत करने की मांग की है। लोगों ने पांच माह पहले हुई टारिंग के बावजूद सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की भी मांग की है।
-
बस्सी-जाहू सड़क पर गड्ढे और बैलग के पास बदहाल सड़क व्यवस्था केवल आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा का भी गंभीर विषय बनती जा रही है। विभाग को मामले में संज्ञान लेना चाहिए।
-सुरेश कुमार, निवासी सधरियान
कुछ माह पहले ही सड़क पर टारिंग हुई थी। अभी से सड़क खराब होना चिंता का विषय है। सड़क की मरम्मत आवश्यक है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
-प्रकाश चंद, निवासी टिक्कर
सड़क पर वाहन के साथ-साथ पैदल चलना जोखिमभरा हो गया है। उखड़ी सड़क पर गिरकर चोटिल होने का खतरा हर समय बना रहता है। विभाग को जल्द मरम्मत करवानी चाहिए।
-नरेश कुमार, निवासी धमरोल
कोट
अभी सड़क किनारे नालियों के निर्माण का कार्य जारी है। मामला ध्यान में आया है। जल्द ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी।
-राजेश कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग भोरंज
प्रकाश चंद, निवासी टिक्कर
प्रकाश चंद, निवासी टिक्कर
प्रकाश चंद, निवासी टिक्कर
प्रकाश चंद, निवासी टिक्कर