हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग उपमंडल लंबलू के तहत दो सड़कों के विस्तारीकरण को करीब पांच करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इनमें से एक लिंक रोड बरोटी, जबकि दूसरी बालू से ताल सड़क शामिल हैं। लिक रोड बरोटी (कोहली से समराला होते हुए अमनेड़ व सरलीं से बालू तक) के विस्तारीकरण को करीब साढ़े तीन करोड़ जबकि बालू से ताल को करीब डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। बता दें कि यह सड़क मुख्य रूप से सरलीं से ताल व ताल से कोहली वाया समराला है, लेकिन इनके काम को दो चरणों में विभाजित किया गया है। इसमें ताल-कोहली समराला सड़क के साथ सरलीं से बालू वाया चमनेड़ तक का काम शामिल किया गया है। इस सड़क को बरोटी लिंक रोड के विस्तारीकरण का नाम दिया गया है, जकि दूसरे चरण के काम में बालू से ताल, अमनेड़ पुल सड़क का नाम दिया गया है।
इन सड़कों के विस्तारीकरण व मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। बरोटी लिंक सड़क की चौड़ाई जहां पहले तीन मीटर थी, अब उसे बढ़ाकर 3.75 मीटर किया जाएग। वहीं बालू से ताल सड़क की चौड़ाई तो वही रहेगी, लेकिन इसकी मरम्मत की जाएगी। इससे पूर्व इन सड़कों की हालत काफी दयनीय हो गई थी। इस कारण वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब सड़कों का विस्तारीकरण व कायाकल्प होने से क्षेत्र की करीब दर्जनभर पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग लंबलू के सहायक अभियंता पीके शर्मा का कहना है कि करीब पांच करोड़ रुपये से दोनों सड़कों का विस्तारीकरण होगा। कार्य शुरू हो चुका है। मई-जून तक सड़कों का कार्य पूरा कर लोगों को सुविधा दी जाएगी।