फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र मेलों में 43 आईआर विजन सीसीटीवी कैमरों से होगी दियोटसिद्ध में सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेलों के सुरक्षा प्रबंधों की तैयारियों में जिला पुलिस जुट गई है। सुरक्षा की दृष्टि से इस बार मंदिर परिसर को चार नहीं बल्कि 5 सेक्टरों में बांटा जाएगा। इसके साथ ही करीब 43 सीसीटीवी कैमरे भी मंदिर परिसर में लगाए जाएंगे। आईआर विजन वाले यह सीसीटीवी रात के अंधेरे में भी गतिविधियों को रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके साथ ही गाड़ियों के नंबर प्लेट्स को भी स्कैन करके यह कैमरा रिकॉर्ड करेंगे। जिससे मेला क्षेत्र में दाखिल होने वाली हर गाड़ी का बायोडाटा पुलिस के पास मौजूद होगा।
विज्ञापन

14 मार्च से 13 अप्रैल तक चैत्र मेलों का आयोजन होगा। इस बार सुरक्षा व्यवस्था के अतिरिक्त इंतजाम जिला पुलिस करेगी। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि मेलों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और गृहरक्षक जवान नियुक्त किए जाएंगे। दियोटसिद्ध मंदिर परिसर को इस बार चार की बजाय पांच भागों में बांटा जा रहा है। मंदिर परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर इसे आधुनिक उपकरणों से सजाया जा रहा है। कुछ कैमरे आईआर विजन से भी लैस होंगे जो कि रात के अंधेरे में भी गतिविधियों को रिकॉर्ड कर पाएंगे। बता दें कि सुरक्षा को आधुनिक रूप देने के लिए इस बार पुलिस कार्य कर रही है। जिसके तहत करीब 10 लाख रुपये की लागत से मंदिर में डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर की प्रपोजल भी सरकार को भेजी गई है। साथ ही बैगेज एक्स-रे स्कैनर सिस्टम लगाने की भी यहां पर योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें