फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हनुमान चौक से अमरोह, कमलाह तक सड़क गड्ढों से बदहाल

Sat, 08 Aug 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हनुमान चौक से अमरोह, कमलाह तक  सड़क में पड़े गड्ढे व उखड़ी टारिंग। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत हनुमान चौक से अमरोह, कमलाह सड़क की खराब हालत से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं और टारिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की यह स्थिति केवल बरसात के कारण नहीं, बल्कि लंबे समय से मरम्मत न होने के चलते बनी हुई है। हनुमान चौक से करीब 800 मीटर आगे सड़क की हालत इतनी खराब है कि दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बरसात में हादसों का खतरा और बढ़ जाता है।
यह संपर्क मार्ग कांगू से हमीरपुर को हजयरेड़ी, बलेटा और नेरी के रास्ते जोड़ता है। करीब छह पंचायतों के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए यह मुख्य आवागमन मार्ग है। सड़क की बदहाली से विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य यात्रियों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व उपप्रधान सनाही सोमनाथ, विपिन कुमार, सोमदत्त, रविंद्र कुमार, राकेश कुमार और सुनील कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है।


कोट

सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाने के लिए मार्ग को अस्थायी रूप से बंद करने की अनुमति जिलाधीश हमीरपुर से मांगी गई है। अनुमति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा -अमन कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग धनेटा

कई स्थानों पर सड़क के साथ नाली बनाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है और कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर भी बाधाएं आती हैं। इससे बरसाती पानी सड़क को नुकसान पहुंचाता है। फिलहाल गड्ढे भरने का कार्य कराया जाएगा और बरसात के बाद पैचवर्क किया जाएगा। -संजय कटोच, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें