फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में बिजली कटौती से एक्सरे सेवाएं प्रभावित

Sat, 08 Aug 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में एक्सरे के लिए इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में शुक्रवार को बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से एक्सरे सेवाएं प्रभावित रहीं। एक्सरे मशीन के लिए बैकअप बिजली व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को आधे घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के बीच लगातार बिजली कटौती से उपचार के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक्सरे करवाने पहुंचे मरीजों की कतारें भी लंबी होती चली गईं।
मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब 1500 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं, जबकि औसतन 250 एक्सरे किए जाते हैं। वहीं, मरीज रमन, दीपक और संजीव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े संस्थान में एक्सरे जैसी जरूरी जांच सेवा के लिए बैकअप बिजली व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि जांच कार्य सुचारू रूप से जारी रह सके।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में करीब नौ रेडियोग्राफर कार्यरत हैं। हालांकि, अस्पताल में सभी रेडियोलॉजी सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए करीब 15 रेडियोग्राफरों की आवश्यकता बताई जा रही है। इससे भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें