भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत स्थानीय कस्बा में मोटरसाइकिल की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
नरेंद्र सिंह पुत्र प्यार चंद गांव, डाकघर और तहसील भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मोटरसाइकिल चालक प्रवीण कुमार ने कुलदीप कुमार को टक्कर मारी। इस कारण कुलदीप को चोटें आई हैं। भोरंज थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने कहा कि वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।