फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी ब्लॉक में चार जिला परिषद सदस्यों के लिए 35 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। विस क्षेत्र बड़सर के तहत आने वाले बिझड़ी ब्लॉक में चार जिला परिषद सदस्यों के लिए 35 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया है। इनमें 18 पुरुष और 17 महिलाएं शामिल हैं। चार वार्डों में वार्ड 11 करेर से 12, वार्ड नंबर 12 बिझड़ी से 6, वार्ड 13 बड़सर से 9 व वार्ड 14 दांदडू से 8 जिला परिषद सदस्य मैदान में हैं। बिझड़ी ब्लाक के चार वार्डों में वार्ड 11 करेर से राजेश कुमार, संजय कुमार, विकास, कुलवंत सिंह, शशि कुमार, राजेश कुमार, विजेंद्र पाल सिंह, मुकेश कुमार, नरेश कुमार, अश्वनी कुमार, यशपाल सिंह और ठेणू राम मैदान हैं। वार्ड नंबर 12 बिझड़ी से कल्पना देवी, कविता देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, मीना कुमारी, ममता देवी मैदान में हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 13 बड़सर से वीना देवी, बीना कुमारी, संतोष डोगरा, तृप्ता देवी, बीना देवी, अजय कुमारी और रेखा देवी मैदान में है। वार्ड नंबर 14 दांदडू से संजीव कुमार, अरविंद्र कौर डोगरा, कलजीत सिंह, यशवीर सिंह, तुलसी राम, कमलेश चंद डोगरा, अनिता कुमारी मैदान में हैं। वहीं, बिझड़ी ब्लॉक की 52 पंचायतों में से 25 बीडीसी सदस्य चुने जाएंगे। इसके लिए 110 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें 49 पुरुष और 61 महिलाएं शामिल हैं। बिझड़ी ब्लॉक में 25 बीडीसी सदस्यों के लिए 110 प्रत्याशी मैदान में हैं।
जिसमें मोरसू सुल्तानी पंचायत से 3, सौर पंचायत से 3, पाहलू पंचायत से 6, करेर पंचायत से 6, कुल्हेड़ा पंचायत से 4, समताना कलां पंचायत से 5, सोहारी पंचायत से 6, धंगोटा पंचायत से 4, बल्ह विहाल पंचायत से 3, बिझड़ी पंचायत से 7, दलचेहड़ा पंचायत से 3, चकमोह पंचायत से 3, सकरोह पंचायत से 4, कलवाल पंचायत से 2, बड़ाग्रां पंचायत से 3, रैली पंचायत से 4, ग्यारहग्रां पंचायत से 4, गारली पंचायत से 5, धबडियाना पंचायत से 6, बल्याह पंचायत से 5, बणी पंचायत से 4, ननांवां पंचायत से 3, बड़सर पंचायत से 5, जौड़े अंब पंचायत से 4 व दांदडू पंचायत से 8 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया है।
विज्ञापन

बिझड़ी ब्लॉक में तीन चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। पहले चरण के लिए चुनाव 17 जनवरी , दूसरे चरण के लिए चुनाव 19 जनवरी व तीसरे चरण के लिए चुनाव 21 जनवरी को होंगे। वहीं, 22 जनवरी को पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद के सदस्यों का परिणाम घोषित होगा। पंचायत चुनाव के लिए नामांकनों की छंटनी 4 जनवरी को होगी। 6 जनवरी को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। कार्यकारी एसडीएम बड़सर ओपी शर्मा ने कहा कि 35 जिला परिषद सदस्यों, 110 बीडीसी सदस्यों ने नामांकन दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि 6 जनवरी को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं व उस दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें