फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की छतों पर सवार होकर मेले देखने पहुंचे

विज्ञापन
धनेटा से सटे बंगाणा के पिपलू गांव में मेले के दौरान निजी बसों की छतों पर सफर करते यात्री। इन बसों ? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। सोलहसिंगी धार पर बसे पिपलू गांव में निर्जला एकादशी पर मेले का आयोजन किया गया। मेले के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

नादौन, हमीरपुर, बड़सर उपमंडल के लोगों धनेटा बस स्टैंड से होकर पिपलू मेले को गए। इसके चलते शनिवार को धनेटा का बस अड्डा और मुख्य बाजार लोगों से भरे नजर आए। गर्मी के चलते सुबह सात बजे से ही लोग निजी गाड़ियों, बसों, दोपहिया वाहनों में मेले को जाते दिखे। वहीं लोग निजी बसों की छतों पर भी सफर करने से पीछे नहीं हटे।
बस ऑपरेटरों ने मोटर वाहन नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। पिपलू मेला कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना जिलों के धार्मिक और सांस्कृतिक मिलन का प्रतीक है। इस मेले में लोग आस्था के साथ भगवान नरसिंह के चरणों में शीश नवाने पहुंचे। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर धनेटा में लोगों ने त्रिमूर्ति शिव मंदिर के पास छबील के साथ-साथ चना-भटूरा का भंडारा लगाया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्षों के पश्चात हुए इस मेले में युवाओं में बहुत उत्साह देखा गया। मीठे पानी की छबील लगाने में छोटे बच्चों में भारी उत्साह पानी बांटने और प्रसाद बांटने का देखा गया। धनेटा के युवा रजनीश ठाकुर, सुनील धीमान, बृजकिशोर, रिशु चड्डा, हैपी सोनी, दीपक सोनी ने भंडारे में सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें