फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रिद्धिमा शर्मा 97.40 फीसदी अंक के साथ जिले में प्रथम

Thu, 14 May 2026 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिलेभर से विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस बार जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के कला संकाय की रिद्धिमा शर्मा ने 97.40 फीसदी अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

वहीं, चांशल शर्मा ने 97 फीसदी के साथ दूसरा और कृष्ण ठाकुर 96.50 फीसदी अंक के साथ तीसरा और केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की कॉमर्स संकाय की अद्विता और हिम अकादमी पब्लिक विकासनगर की विज्ञान संकाय से सानवीं कटोच ने 96 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप में जिले में चौथा स्थान पाया।
इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय से ही सेजल ठाकुर ने 95.20 अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया है। टॉप फाइव विद्यार्थियों में इस बार छात्राओं का दबदबा रहा है। इन विद्यार्थियों में महज एक छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों से पासआउट होने के कारण अधिकांश विद्यार्थी स्कूल नहीं आ पाए। ऐसे में उन्होंने घर पर परिवार सदस्यों के साथ मिठाई बांटकर अपनी खुशी सांझा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें