फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी से पांच लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

Sun, 23 Aug 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बार में खाते से निकली रकम, समय रहते ब्लॉक करवाया खाता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। थाना नादौन के तहत एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी के साथ पांच लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शनिवार देर शाम उनका फोन हैक कर खाते से पहले तीन लाख और कुछ ही देर बाद दो लाख रुपये निकाल लिए गए।
अधिकारी ने तुरंत बैंक से संपर्क कर खाता ब्लॉक करवाया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी शिकायत में अधिकारी ने बताया कि फेसबुक पर वरिष्ठ नागरिक एप डाउनलोड करने के बाद उनसे कुछ जानकारी मांगी गई और ओटीपी साझा करने को कहा गया।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान उन्हें धोखाधड़ी का शक हुआ। वह बैंक खाता ब्लॉक करवाने के लिए फोन करने ही वाले थे कि मोबाइल पर लगातार दो संदेश आए। इनमें खाते से कुल पांच लाख रुपये निकलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क कर खाता ब्लॉक करवाया। इसके बाद बिना समय गंवाए पुलिस थाना नादौन पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें