फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गगनेड़ी गांव में रेस्ट हाउस-कम-मैरिज पैलेस जनता को समर्पित

Sun, 16 Nov 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पंजोत में विश्राम गृह कम मैरिज पैलेस का लोकार्पण करते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर। पार्टी। - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को पंजोत पंचायत के गगनेड़ी गांव में रेस्ट हाउस-कम-मैरिज पैलेस भवन का लोकार्पण किया। इस बहुउद्देशीय भवन में विवाह समारोहों के आयोजन के साथ-साथ मेहमानों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पंचायत प्रधान चमन ठाकुर सहित समस्त पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पंचायत ने अपने कार्यकाल में लगभग 10 करोड़ का व्यय विकास कार्यों पर किया है।
साथ ही, इस पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 40 आवास बनाकर उत्कृष्ट कार्य किया है, जो एक सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस पंचायत ने मनरेगा और एमपी लैड निधि का सही सदुपयोग किया है।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की योजनाओं को धरातल पर लागू करने का पंजोत का मॉडल काफी अच्छा है, जिससे यहां के स्थानीय 18 स्वयं सहायता समूह लाभान्वित हो रहे हैं। इस दौरान, अनुराग सिंह ठाकुर ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीर जननायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा अर्चना चौहान, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल काकू, जिला महामंत्री अजय रिंटू, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंजोत में विश्राम गृह कम मैरिज पैलेस का लोकार्पण करते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर। पार्टी।- फोटो : ramnagar news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें