फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन को अग्निशमन उपकेंद्र की सौगात

Sat, 11 Jan 2025 05:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के फोटो।
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नादौन में अग्निशमन उपकेंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र में दो अग्निशमन वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके माध्यम से आगजनी जैसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए इसे नियंत्रण करने की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि इन सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए 19.40 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जाएगी।
सीएम सुक्खू नादौन के अमतर हेलीपैड में देर शाम उतरे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नादौन के खरीड़ी में 65 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अत्याधुनिक बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स परिसर के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस परिसर में खेल जगत से जुड़ी प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय अधोसंरचना मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि इस परिसर में 8 लेन के स्वीमिंग पूल, शुटिंग रेंज सहित कुश्ती, मुक्केबाजी, कबड्डी, योग, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के लिए समर्पित मैदानों जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

इस परिसर में खेल जगत से जुड़े युवाओं को अपनी प्रतिभाओं के विकास के लिए उपयुक्त महौल मिलेगा और युवा पीढ़ी का शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित होगा। इससे पूर्व, नादौन पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, रणजीत सिंह राणा एवं सुरेश कुमार, कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया और कांग्रेस नेता पुष्पिन्दर वर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें