फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय आभूषण, डिज़ाइन को वैश्विक मंचों तक पहुंचाने का लें संकल्प : अनुराग

Sun, 05 Jul 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने राजस्थान के जयपुर में ज्वेलर्स एसोसिएशन के शताब्दी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने ज्वेलरी एमीनेंस अवार्ड्स 2026 के तहत विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया और आभूषण उद्योग से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

उन्होंने भारतीय आभूषणों और डिजाइन को वैश्विक मंचों तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि शास्त्रों में आभूषण निर्माण की शिल्प कला को केवल आजीविका नहीं, बल्कि धैर्य और एकाग्रता से सौंदर्य सृजन की साधना माना गया है।
अनुराग ठाकुर ने ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर को बधाई देते कहा कि वर्ष 1927 में स्थापित यह संस्था आज अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है, जो किसी भी संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जयपुर न केवल ऐतिहासिक धरोहरों और परंपराओं के लिए जाना जाता है, बल्कि अपने जौहरियों और आभूषण कला के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है, जिसने इस परंपरा को वैश्विक ब्रांड का स्वरूप दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 18वें ज्वेलरी एमीनेंस अवार्ड्स का आयोजन केवल पुरस्कार समारोह नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। उन्होंने मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया की सफलता का उल्लेख करते हुए सुझाव दिया कि डिजाइन इंडिया को एक वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत का आभूषण निर्यात 4.27 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें