हमीरपुर। बीते वर्ष बरसात में अपने आशियानों को खोने वाले जिला के आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। इन परिवारों फिर पक्का मकान मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के फेज तीन के तहत बीते वर्ष आपदा में अपने घरों को खोने वाले 201 परिवारों के लिए मकान स्वीकृत हुए हैं।
लाभर्थियों की जिओ टेगिंग शुरू हो गई है। जिओ टेगिंग पूरी होने के बाद 15 दिनों में 62 हजार रुपये पहली किस्त जारी होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को मकान बनाने के लिए कुल डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि मिलती है। बीते वर्ष नौ जुलाई को भारी बारिश के बाद आई आपदा के प्रभावित परिवारों को प्रथम चरण में मकान स्वीकृत हुए थे।
इसके बाद बाद 10 और 11 अगस्त 2023 को हुई भारी बारिश से प्रभावित परिवारों को योजना के द्वितीय चरण में मकान स्वीकृत हुए। हमीरपुर जिले में बीते वर्ष योजना के तहत 364 परिवारों को मकान बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि दी गई है। आपदा प्रभावित छूटे हुए परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में तृतीय चरण में इस साल जनवरी और फरवरी माह कह सूचियां तैयार की गई थी।
सरकार की ओर से बचे हुए आपदा प्रभावितों को राहत देने के लिए यह सूचियां विभाग से मांगी गई थी। विभाग की इस सूची को केंद्र सरकार को भेजा गया था। अब इन सूचियों को मंजूरी मिल गई है। इन परिवारों के लिए नए आवास का निर्माण जल्द शुरू होगा।
किस ब्लॉक को कितने पैसा
ब्लाक स्वीकृत मकान
बसमन 17
भोरंज 06
बिझड़ी 39
हमीरपुर 06
नादौन 101
सुजानपुर 32
कुल 201
जिला ग्रामीण विकास एजेंसी हमीरपुर के परियोजना अधिकारी चंद्रवीर ने कहा कि आपदा प्रभावित बचे हुए प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 201 मकान स्वीकृत हुए हैं। इन मकानों को निर्माण के लिए जिओ टेगिंग शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन परिवारों को 62 हजार की पहली किस्त मिलना शुरू हो जाएगी।