फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी-फड़ी धारकों की तहबाजारी अब 450 रुपये

Sat, 27 Feb 2016 05:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद चुनावों के बाद पहली बैठक में ही रेहड़ी-फड़ी धारकों को बड़ा झटका लगा है। नगर परिषद ने रेहड़ी-फड़ी धारकों की तहबाजारी 200 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन


पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी धारकों को जल्द ही टैग लगाए जाएंगे जबकि बिना पंजीकरण रेहड़ी लगा रहे फड़ी धारकों पर कार्रवाई की जाएगी। इनकी रेहड़ी फड़ियों को नगर परिषद अपने कब्जे में लेगी।

वर्ष 2008 में रेहड़ी-फड़ी धारकों की तहबाजारी फीस 200 रुपये प्रतिमाह थी। इसके बाद अब तक तहबाजारी फीस में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। नगर परिषद चुनावों के बाद हुई पहली बैठक में ही तहबाजारी शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


 सभी पार्षदों ने सहमति जता दोगुना से भी अधिक बढ़ा दिया है। शहर के डेढ़ सौ से अधिक रेहड़ी-फड़ी धारकों को झटका लगा है। वहीं, शहर के कूड़ेदानों से समय पर कचरा उठाने के लिए नप दो नए वाहन खरीदेगा।

इनमें एक बड़ा वाहन और दूसरा ट्रैक्टर खरीदा जाएगा। पुराने कूड़ेदानों की दशा को सुधारने का भी प्रस्ताव है। रिपेयर योग्य कूड़ेदानों की रिपेयर करवाई जाएगी, जबकि अन्य खस्ताहाल कूड़ेदानों को कबाड़ में बेच दिया जाएगा।

ये निर्णय भी लिए गए

वार्ड नंबर एक, आठ और 10 में गोसदन बनाना
बजूरी में आधुनिक स्लॉटर हाउस का निर्माण
वार्ड नंबर दो में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण
टाउन हॉल की सीलिंग की मरम्मत करना
टाउन हॉल के बाहर प्रांगण में टिन की छत डालना
वार्डों में छोटे स्तर की पार्किंग का निर्माण करना
अतिक्रमण को प्राथमिकता पर तौर पर हटाना

विशेष कमेटी का किया गठन

बैठक के दौरान तीन सदस्यीय विशेष कमेटी का गठन किया गया। इसमें वार्ड नंबर एक के पार्षद अनिल कुमार, वार्ड नंबर तीन के पार्षद अनिल सोनी और वार्ड नंबर छह के पार्षद अश्वनी कुमार को शामिल किया गया है। यह नप कमेटी मौकों का जायजा लेगी और नप को रिपोर्ट करेगी।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक नप अध्यक्ष सुलोचना देवी के अध्यक्षता में हुई। इसमें उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज, पार्षद अनिल कुमार, अनिल सोनी, रीता खन्ना, राजेश कुमार, मनारेमा लखनपाल, रीता शर्मा, आशा रानी और वीना कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें