फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां 24 तक दर्ज करवाएं

Sun, 05 Jan 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार इन मतदाता सूचियों में पंजीकरण करवाने के लिए दावे या अपात्र लोगों के नाम हटाने संबंधी आपत्तियां अब 24 जनवरी तक संबंधित एसडीएम के समक्ष दर्ज करवाई जा सकती हैं। उपायुक्त ने कहा कि एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के प्रारूप जिला के सभी एसडीएम को उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
इनके अलावा इन्हें तहसीलों, पटवार सर्किलों, अधिसूचित गुरुद्वारों और मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर भी आम लोगों के सूचनार्थ चस्पां किया जा रहा है, ताकि इन सूचियों के संबंध में 24 जनवरी तक दावे या आपत्तियां प्राप्त की जा सकें। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को दावों या आपत्तियों का निपटारा करके संशोधित सूचियों की दो-दो प्रतियां 10 फरवरी तक उपायुक्त कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें