फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले की नौ पंचायतों का पुनर्सीमांकन, छह नई बनाने का प्रस्ताव

Tue, 03 Mar 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करनी होंगी आपत्तियां और सुझाव, मौजूदा समय में हमीरपुर में हैं 234 पंचायतें
विज्ञापन

तीन विकास खंडों में छह नई पंचायतें हुई गठित, नादौन में पहले से तीन के गठन का प्रस्ताव



संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले के तीन विकास खंडों बमसन, भोरंज और सुजानपुर में नौ पंचायतों का पुनर्सीमांकन कर छह नई पंचायतों का गठन किया गया है। विकास खंड बमसन में समीरपुर पंचायत का पुनर्सीमांकन कर नई पंचायत संगरोह कलां के गठन का प्रस्ताव है, जबकि विकास खंड भोरंज में धमरोल और गरसाहड़ का पुनर्सीमांकन कर जोल कोटा, खरवाड़ पंचायत का पुनर्सीमांकन कर जख्योल और कडोहता और भौंखर पंचायतों का पुनर्सीमांकन कर दसमल पंचायत के गठन का प्रस्ताव है।
वहीं सुजानपुर विकास खंड में करोट पंचायत का पुनर्सीमांकन कर बलेहु और करोट तथा दाड़ला पंचायत का पुनर्सीमांकन कर बडेई मुख्यावास(धनोटू) पंचायत के गठन का प्रस्ताव है। छह नई पंचायतों के गठन और पुरानी पंचायतों के पुनर्सीमांकन को लेकर ग्राम सभा सदस्य तीन दिन के भीतर उपायुक्त हमीरपुर कार्यालय में आकर अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे। हमीरपुर जिले में वर्तमान में 234 पंचायतें हैं, नादौन विकास खंड में पांच पंचायतों का पुनर्सीमांकन कर तीन नई पंचायतों का प्रस्ताव है। वहीं, अब तीन अतिरिक्त विकास खंड़ों में नौ पंचायतों का पुनर्सीमांकन होने के बाद छह नई पंचायतों के पुनर्सीमांकन के प्रस्ताव से यह आंकड़ा 243 पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन






बाक्स:

विकास खंड बमसन

समीरपुर पंचायत का पुनर्सीमांकन कर इसमें नई पंचायत संगरोह कलां में भुआणा, संगरोह कलां, संगरोह खुर्द गांवों को शामिल किया गया है।



विकास खंड भोरंज

दो पंचायतों धमरोल और गरसाहड़ का पुनर्सीमांकन कर जोल कोटा पंचायत के गठन का प्रस्ताव है जिसमें धमरोल गांव के उपगांव जोल और दर के वार्ड नंबर सात, कोट व सरसोली आठ का क्षेत्र ककरोहल शामिल किया गया है। खरवाड़ पंचायत का पुनर्सीमांकन कर नई पंचायत जख्योल में धमरोला, जख्योल, रमहेड़ा,कोहाल्वी और लोहारवीं गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव है। कड़ोहता व भौंखर पंचायतों का पुनर्सीमांकन कर नई पंचायत दसमल में जाड़, नाहलवीं, बखोटा, दसमल, तोहू, मैरा और टीहरा गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव है।



विकास खंड सुजानपुर

करोट पंचायत का पुनर्सीमांकन कर नई पंचायत बलेहु में अंब, गाहरा, खेरडू्, दर्गोहड़, निहारी, उपरली, निहारी बुल्ही, पनेह अतरू, पनेहसी, पौड़ियां, बर्डई, बंधार, बलेहू, भोग, सर्धून गांथा, सर्घून लाछो, सर्घून हीरा गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव है। करोट व दाड़ला पंचायत का पुनर्सीमांकन कर बडेई मुख्यावास (धनोटू) नई पंचायत में बडेई,लोंगनी का उप गांव गंधेड़, गाहलियां, त्रिकुण, भद्रयाणा, रोपा, कंजोटी को शामिल करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन






कोट

नौ पंचायतों का पुनर्सीमांकन कर छह नई पंचायतें के गठन का प्रस्ताव है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। ग्राम सभा सदस्य तीन दिन के भीतर उपायुक्त कार्यालय में आकर आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे।-बबिता गुलेरिया, जिला पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें