फैशन शो में एकांश चौहान पहले स्थान पर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव में सोमवार को बेबी शो में विभिन्न वर्गों के मुकाबले हुए। बेबी शो में एक वर्ष, एक से तीन वर्ष, तीन से पांच वर्ष आयु वर्ग के अलग अलग मुकाबले हुए। बेबी शो में एक वर्ष आयु वर्ग में तारिणी ठाकुर ने पहला, वेदांश ठाकुर ने दूसरा तथा यशवर्द्धन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। एक से तीन वर्ष आयु वर्ग में शिवन्या ने पहला, शिवेन ने दूसरा व ताशिया कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल किया।
तीन से पांच वर्ष तक के आयु वर्ग में अनाया शर्मा प्रथम, शिवेन द्वितीय और ध्रुविश दीक्षित तृतीय रहा। फैशन शो में एकांश चौहान प्रथम, कियांश जायसवाल द्वितीय और अन्वी कौंडल तृतीय रही। बेबी शाे का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की ओर से करवाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य, मानसिक और शारीरिक विकास की जांच करना है। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, एसडीएम विकास शुक्ला, बीएमओ डॉ. राजकुमार, सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान, डॉ. स्वाति, डॉ. दीक्षा और अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।