फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जाहू में खड्डों ने दिखाया रौद्र रूप, घरों और दुकानों को खतरा

Fri, 29 Aug 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में भारी बारिश के कारण मक्की और धान के खेतों में जलभराव होने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

उपमंडल के जाहू, मुंडखर, भलवानी, धमरोल, बड़ैहर, पपलाह, धिरड़, लगमन्वीं, बाहन्वीं व अन्य पंचायतों में हुई भारी बारिश की वजह से क्षेत्र की सीर, सुनैहल, चैंथ, ज्बोठी, लींड़ी व अन्य छोटे नालों में अधिक पानी आने की वजह से सुबह ही बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इससे खड्डों के किनारे बने घरों व दुकानों को खतरा पैदा हो गया है।
जाहू में मंड़ी, बिलासपुर और हमीरपुर की सीमा पर बनी देहरा-मरकोटा सिंचाई योजना का कुआं बाढ़ की चपेट में आ गया है। इससे पहले भी यहां पर कुएं को नुकसान हो चुका है। इसी तरह जाहू पुल के साथ बनी दूकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। खड्डों के किनारे भूमि कटाव होने से किसानों की भूमि को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों और किसानों ने विधायक सुरेश कुमार से मांग की है कि सीर और सुनैहल खड्ड का चैनलाइजेशन किया जाए। उधर, एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा का कहना है कि भारी बारिश के कारण खड्डों में अधिक पानी आ रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि बरसात के मौसम में खड्डों व नालों के पास न जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें