फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणा मुझे भी खरीदना चाह रहा था, मैं नहीं बिका: कैप्टन रणजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि बिकाऊ विधायक राजेंद्र राणा मुझे भी खरीदना चाह रहे थे। भाजपा की टिकट लेने के बाद मेरे घर अटैची लेकर चक्कर काटते रहे, लेकिन मैं नहीं बिका। अगर मैं बिक जाता तो फौज बिक जाती, क्योंकि मैं एक फौजी हूं। खुद को राजनीतिक मंडी में नहीं बेच सकता। मुझे ईमानदारी से सेवा करने पर ही सेना में राष्ट्रपति मेडल मिला है। बिके राजेंद्र ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा है, जिन्होंने राजनीति सिखाई। अंगुली पकड़कर राजनीति में चलना सिखाया। राजेंद्र राणा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नहीं हुए तो भाजपा के कहां होंगे। सुजानपुर की जनता एक-एक वोट मुख्यमंत्री के नाम पर डाले। क्योंकि 1 जून को बिकाऊ विधायक को सबक सिखाने का समय है, इसे अब राजनीति में टिकने नहीं देना है।
विज्ञापन


कैप्टन ने पसतल, कुठेड़ा व पटलांदर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संस्था के नाम पर राजेंद्र ने कहां-कहां से वसूली की है, जल्दी कच्चा चिट्ठा सबके सामने होगा। सुजानपुर में इस बार लड़ाई ईमानदार और बेईमान के बीच है। राजेंद्र को जिले का मुख्यमंत्री नहीं चाहिए, वह हर बार मंत्री पद चाहते हैं। सीधे विधायक बन गए इसलिए निजी महत्वाकांक्षाएं बहुत ज्यादा हैं। पहले वार्ड पंच व जिला परिषद बने होते तो दिमाग ठिकाने रहता। मैं आज भी जिला परिषद हूं। कैप्टन ने कहा कि मैंने अपने नाम से राणा हटा दिया है, क्योंकि बिकाऊ राजेंद्र राणा की वजह से सब राणा बदनाम हो रहे हैं। पहले प्रेम कुमार धूमल से गद्दारी की और अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से धोखा किया है। मैं विधायक बनने पर दलाली खत्म कर दूंगा, लोगों के बीच रहकर काम करूंगा। इसलिए जनबल इस चुनाव में धनबल को हराने का काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें