फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगारों के हितों पर कांग्रेस सरकार ने किया कुठाराघात : लखनपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बड़सर में भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार ने कामगारों के बच्चों के साथ कुठाराघात किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार की ओर से कामगारों को मजबूत बनाने के लिए जिस कल्याण बोर्ड के माध्यम से उनके बच्चों की शिक्षा के लिए डेढ़ लाख दिए जाने का प्रावधान किया था, उसे बंद करके खुद को मजदूर विरोधी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिलाओं खासतौर पर कामगार महिलाओं को 1500 रुपये का झांसा देकर उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहे है।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी लखनपाल बुधवार को बड़सर विस क्षेत्र के एक दर्जन नुक्कड सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले चुनाव में महिलाओं को 1500 रुपये का लालच देकर सत्तासीन हुई थी लेकिन कुर्सी मिलने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने कामगार कल्याण बोर्ड की छात्रवृत्ति योजना को ही बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि बिझड़ी में गत दिनों खुद को मजदूर हितैषी कहलाने वाले संगठन सीटू ने महिलाओं को कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ पुन: शुरू करने का झूठ बोलकर चुनावी सभा में बुला लिया। लेकिन, सभी महिलाएं उनके इस झूठ को समझ गईं और तुरंत सभा से बाहर निकल गईं। पूर्व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल की पत्नी उषा लखनपाल ने चकमोह, दियोटसिद्ध, दलचेहड़ा में घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के साथ धोखा किया है। पहली कैबिनेट में 1500 रुपये देने का वादा किया लेकिन 15 माह बीतने के बाद यह नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें