फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राकेश जम्वाल बोले-राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच, व्यवस्था पतन का उदाहरण

Sat, 11 Apr 2026 11:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राज्य स्तरीय हरौली उत्सव के आयोजन को लेकर कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से सरकारी होते हुए भी इसे कांग्रेस के राजनीतिक मंच में बदल दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने राज्य स्तरीय हरौली उत्सव के आयोजन को लेकर कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से सरकारी होते हुए भी इसे कांग्रेस के राजनीतिक मंच में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव प्रशासनिक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम है, जिसमें एसडीएम इस समिति के चेयरमैन होते हैं और पूरा आयोजन डीसी की देखरेख में संपन्न होता है, ऐसे में इस कार्यक्रम का राजनीतिकरण करना स्पष्ट रूप से सरकारी तंत्र का दुरुपयोग है। जम्वाल ने कहा कि जब कार्यक्रम पूरी तरह से प्रशासनिक ढांचे के अंतर्गत हो, एसडीएम चेयरमैन हो और डीसी की निगरानी में हो तो फिर कांग्रेस प्रभारी को मंच पर लाना सीधे-सीधे सरकारी शक्ति का दुरुपयोग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि इस सरकारी उत्सव के समापन के लिए कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल को आमंत्रित करना प्रशासनिक निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। यह सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस का राजनीतिक इवेंट बन चुका है। यही कांग्रेस का तथाकथित व्यवस्था परिवर्तन है, जो अब व्यवस्था पतन में बदल गया है।  राकेश जमवाल ने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम में महाधिवक्ता अनूप रत्न का नाम शामिल किया जाना भी गंभीर चिंता का विषय है। महाधिवक्ता एक सांविधानिक पद है, उन्हें इस प्रकार के राजनीतिक और उत्सवात्मक कार्यक्रमों में शामिल करना संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन है।  उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल अपने राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें