डिग्री पूरा करने वाले विद्यार्थियों को ग्रेड सुधारने का मौका
तकनीकी विश्वविद्यालय ने चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) व राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत यूजी और पीजी में डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थियों को ग्रेड सुधारने के लिए अवसर देने का निर्णय लिया है। जो विद्यार्थी अपने ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं, वे 11 मई तक ऑफलाइन परीक्षा फार्म जमा करवा सकते हैं। फार्म डाक के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं। ग्रेड सुधार के लिए परीक्षा दिसंबर और जनवरी में करवाई जा सकती है। बीटेक, एमबीए व एमसीए सहित यूजी-पीजी कोर्स के विद्यार्थियों को ग्रेड सुधारने के लिए यह अवसर दिया जा रहा है।