फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राजपूत कल्याण सभा ने उठाए समाज से जुड़े मुद्दे

Fri, 07 Aug 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला राजपूत कल्याण सभा एवं राजपूत महासभा के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों की बैठक हमीरपुर के एक निजी रेस्टोरेंट में हुई। बैठक में राजपूत समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर केंद्र और प्रदेश सरकार से सकारात्मक पहल करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों, सरकारी नीतियों, आरक्षण व्यवस्था और अन्य सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने मांग की कि पात्र लोगों तक आरक्षण का लाभ निष्पक्ष रूप से पहुंचे तथा जाति आधारित कानूनों और नीतियों की समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए जाएं।
वक्ताओं ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बढ़ते सामाजिक विभाजन को कम करने और समानता व सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए सरकारों को सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए गांव-गांव तक जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रवि ठाकुर और हिमाचल पुलिस से सेवानिवृत्त कुलबीर पठानिया ने जिला राजपूत कल्याण सभा की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में सभा अध्यक्ष जोगिंद्र ठाकुर, महासचिव अजय रणौत, संरक्षक यशपाल मंहास, सदस्य प्रदीप ठाकुर, महेंद्र भारद्वाज, कैप्टन पूर्ण कटोच, दिनेश परमार और अनिल वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें