फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजराजेश्वरी कॉलेज बना चैंपियन

विज्ञापन
दो दिवसीय राज्यस्तरीय वाॅलीबाल महिला खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्याति - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। विजय वल्लभ शिक्षा महाविद्यालय नादौन बेला में दो दिवसीय राज्यस्तरीय वॉलीबाल महिला खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। इसमें दस टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत नादौन के पार्षद एवं युवा कांग्रेस नेता शम्मी सोनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान फाइनल मैच राजराजेश्वरी कॉलेज और त्रिशा कॉलेज की बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें राजराजेश्वरी कॉलेज की लड़कियों ने तीनों सेटों में जीत दर्ज की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का जीवन में बड़ा महत्व है और हर युवा वर्ग को किसी न किसी खेल में जरूर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़यों को ट्राफी तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए अपनी ओर 3100 रुपये, वेस्ट प्लेयर को 2100 रुपये पुरस्कार राशि भेंट की। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजकों से आग्रह किया है कि वे आने वाले समय में बैंडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन करें, ताकि खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखा सकें। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन अजय जैन, प्रधानाचार्य डॉ. अनामिका शर्मा, निर्मल जैन, पिंटा जैन, संदीप, कपिल, राजेश वर्मा, मोनिका, अमिता, वीरेंद्र, शिशु वाला, पवन लता, गुलशन डोगरा और सपना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें