फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद ठंड का बढ़ा प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर/हमीरपुर। जिलाभर में सोमवार को दोपहर बाद बारिश होने के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर बाद जिला में शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। हालांकि जिला वासियों को खराब मौसम से परेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं दो पहिया व राहगीरों को भी बारिश के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोग गर्म कपड़ों और छातों के साथ घरों से बाहर दिखे। वहीं शाम होने तक बाजारों की रौनक कम हो गई और लोग घरों में दुबके रहे। सुबह से ही मौसम ठंडा होने के चलते कार्यालयों में कर्मचारी हीटर और व्यवसायी बाजार में आग सेंकते नजर आए। उधर, बिना किसी सूचना के डिडवीं टिक्कर में बिजली बंद रहने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोग घरों में सर्दी के मारे ठिठुरते रहे और डाकघर सहित अन्य कार्यालयों में भी कामकाज ठप रहा। दिन में एक-दो बार बिजली आई और चली गई। पूरा दिन बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें