फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशु की टक्कर से महिला गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव अपर कोहली में सोमवार सुबह एक महिला को लावारिस पशु ने जोरदार टक्कर मार घायल कर दिया। महिला अनिता कुमारी पत्नी स्वर्गीय राकेश कुमार अपने खेतों की तरफ जा रही थी कि लावारिस पशु ने उसे अचानक टक्कर मार दी। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व नादौन और सुजानपुर कस्बों में लावारिस पशुओं की टक्कर और वाहनों के साथ पशुओं की टक्कर से करीब आधा दर्जन लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। बड़सर में भी एक महिला की मृत्यु इस कारण हो चुकी है। दी हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के महासचिव मनोहर लाल कानूनगो तथा कोषाध्यक्ष युद्धवीर पठानिया ने जिला प्रशासन से लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें