फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल कपिल बिजली बोर्ड ग्रेजुएट जेई संघ के जोनल प्रधान बने

विज्ञापन
बिजली बोर्ड ग्रेजुएट जेई एसोसिएशन की चुनी गई नई कार्यकारिणी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। राहुल कपिल को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ग्रेजुएट जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन हमीरपुर जोन का प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

जोनल कार्यकारिणी के चुनाव राज्य के अतिरिक्त महासचिव सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुए। इस दौरान अमित शर्मा को महासचिव, कुलदीप बंसल को वित्त सचिव, अनिल धीमान को प्रेस सचिव चुना गया। इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक चौहान और राज्य वित्त सचिव पंकज राणा विशेष रूप से मौजूद रहे। नवगठित कार्यकारिणी ने ग्रेजुएट इंजीनियरों के साथ अनदेखी का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 400 ग्रेजुएट जूनियर इंजीनियरों को पदोन्नति का कोटा सिर्फ पांच फीसदी है जोकि तर्कसंगत नहीं है। इसे संख्या के आधार पर 30 फीसदी करने मांग की गई। संगठन के प्रतिनिधिमंडल पिछले 5 वर्षों से लगातार सरकार के समक्ष अपनी मांग रख रहा है परंतु प्रबंधन रास्ता नहीं निकाल रही है। इस प्रकार का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। विभाग जल्द ही कोई रास्ता निकाले अथवा मांगें ना मानने पर आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें